उत्तराखंड

Jio True 5G Service : मसूरी में लांच हुई Jio True 5G सेवा, मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ 

  • मसूरी में जीओ ट्रीयू 5जी सेवा का विधिवत शुभारंभ करते मंत्री गणेश जोशी

मसूरी/इंफो उत्तराखंड

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को मसूरी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित गांधी चौक में जीओ ट्रीयू 5 जी सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को 5जी सेवा प्रारंभ होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : उत्तराखंड का लाल सिक्किम में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज देश आधुनिक तकनीकी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा मसूरी में आज 5 जी की शुरूवात होने से मसूरी वासियों के साथ साथ मसूरी में लाखो करोड़ों की संख्या में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand : बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 467 छात्र-छात्राओं को किया जायेगा सम्मानित : धन सिंह रावत 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जो परिकल्पना है डिजिटल इंडिया उसका मजबूती मिलेगी। इसके अतिरिक्त मंत्री जोशी ने जीओ कंपनी के उत्तराखंड स्टेट के मार्केटिंग हैड को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जहां नेटवर्क की समस्या है वहां पर नेटवर्क की व्यवस्था का सुधारीकरण का आग्रह किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित ही यह 5 जी सेवा मसूरी के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : जनपद देहरादून में पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले, बदले गए कई चौकी प्रभारी, देखें पूरी सूची 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, जीओ स्टेट हैड गौरव आनंद, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता कुमाई, ओपी उनियाल, संजय अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top