उत्तराखंड

बड़ी खबर : खेल- खेल में दो बच्चों की लापरवाही पड़ी भारी महंगी। झोपड़ी जलकर हुई राख

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के शांति नगर से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां दो बच्चों की गलती से उनका  घर जलकर राख हो गया हैं।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के शांति नगर में दो बच्चों की लापरवाही बहुत महंगी पड़ गई। जिसमें दो बच्चों ने आपस में खेलते खेलते कागज के एक टुकड़े में आग लगा दी। आग धीरे -धीरे इतनी तेजी से फैलने लगी गई कि वह घर के किचन तक जा पहुंच गई। जिसके बाद किचन में रखे सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। और सिलेंडर में आग लगने से उसमें जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई है। गनीमत रही कि अन्दर रह रहे दो बच्चे आग की चपेट में आने से बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

 

 

 

थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा के मुताबिक सुरेश चैहान निवासी शंतिनगर, थाना रानीपोखरी जिला देहरादून की एक झोपड़ी में रहते है। सुरेश चैहान और उनकी पत्नी ध्याड़ी मजदूरी काम करते है। और वो रोज की तरह आज भी काम पर गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

 

 

 

लेकिन इसी दौरान उनके पांच और सात वर्षीय दो बच्चे घर में थे। और दोनों बच्चों ने खेल खेल में किसी कागज मे आग लगा दी। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया और इस दौरान बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हालांकि बच्चो को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन झोपड़ी के अंदर रखे सिलेंडर में आग लगने से वह फट गया। जिससे झोपड़ी में राखे सामान समेत ही पूरी झोपड़ी राख हो गईं। हालांकि गनीमत रही कि दोनों बच्चों में से कोई भी घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  आह्वान: मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ संत समाज : शिवराज सिंह चौहान
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top