उत्तराखंड

बड़ी खबर : किमाड़ी रिखोली मोटर मार्ग (Kimadi Rikholi Motorway) का जल्द होगा सुधारीकरण : जोशी

  • किमाड़ी रिखोली मोटर मार्ग का निरीक्षण करते ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किमाड़ी से रिखोली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश के बाद शनिवार को मंत्री जोशी के प्रतिनिधि के तौर पर जिला पंचायत देहरादून के उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ रिखोली-किमाड़ी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया।

विदित हो कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित हुई थी और वर्तमान में इस मोटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस सड़क के सुधारीकरण के लिए 01 करोड़ 43 लाख रुपए का आकलन बनाकर शासन को प्रेषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कल्जीखाल में बनेगा डिग्री कॉलेज (Degree College), मंत्री धन सिंह रावत ने किया शिलान्यास

प्रेस को जारी बयान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया है कि जल्द ही इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति करवा दी जाएगी। इस हेतु बजट में भी अलग से व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान लेने पर यूकेडी का स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर जमकर हंगामा

इस मार्ग में कई स्थानों पर छोटी पुलिया है और सुरक्षा कार्य आदि होने हैं। ग्रामीणों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी जिसके बाद मंत्री ने अधिकारियों ने आज सड़क का निरीक्षण किया। ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया और कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए मंत्री जोशी हमेशा सक्रिय रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: यहां खाई में गिरा पेट्रोल टैंकर, चालक की मौत, अन्य व्यक्ति घायल

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता अनिल भाटी अधिशासी अभियंता प्रवीण को सहायक अभियंता कपिल कुमार कनिष्ठ अभियंता अखिलेश कुमार प्रेम सिंह सोहन सिंह सुनील अतर सिंह चमन सिंह रवि पुंडीर संदीप पुंडीर नरेश पुंडीर जीत सिंह ठाकुर अनुकूल अजय पुंडीर महेंद्र पुंडीर युद्धवीर सिंह संदीप पुंडीर रोशन नीरज पूरन सिंह समुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top