उत्तराखंड

धनतेरस पर जानिए शुभ मुहूर्त, क्या खरीदना चाहिए और क्या न खरीदें

धनतेरस क्या है शुभ मुहूर्त इस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए? जिससे होता है नुकसान

देहरादून। दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर खरीदारी की जाती है। इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहता है। यदि आप भी इस दिन कोई महत्वपूर्ण चीजें खरीद रहे हैं तो यह भी जानना जरूरी है कि इस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि यदि आपने कोई नकारात्मक वस्तु खरीदी तो हो सकता है कि आपको इसका नुकसान झेलना पड़े।

*धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए*

लोहा – लोहा शनि की धातु है इसे लाने से घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो सकता है।
एल्युमिनियम – एल्युमिनियम राहु की धातु है यह भी घर में दुर्भाग्य का निर्माण करती है।
स्टील – स्टील भी लोहा ही है। इसे खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।
प्लास्टिक – प्लास्टिक खरीदने से बरकत में कमी आती है।
कांच – कांच या कांच के बर्तन भी राहु की वस्तु है जिससे घर में राहु का प्रवेश हो जाता है।
काले रंग के कपड़े – इस दिन काले या गहरे नीले रंग के कपड़े भी न पहनें।
तेल या घी – इस दिन तेल या घी भी नहीं खरीदना चाहिए।
चीनी मिट्टी के बर्तन – इस दिन चीनी मिट्टी के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि मान्यता है कि इससे घर में बरकत नहीं रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र-

पुष्य नक्षत्र का प्रारंभ – 4 नवंबर 2023 सुबह 07ः57 से…
पुष्य नक्षत्र का समापन – 5 नवंबर 2023 सुबह 10ः29 तक।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

*दिवाली के पहले धनतेरस के शुभ मुहूर्त*

तेरस की तिथि-

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ- 10 नवम्बर 2023 को दोपहर 12.35 से।
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 11 नवम्बर 2023 को दोपहर 01रू57 पर।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

नोट: चूंकि तिथि दिन में प्रारंभ हो रही है तो 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को ही धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा, क्योंकि तेरस की पूजा रात में ही होती है और 11 तारीख को दोपहर को तिथि समाप्त हो जाएगी।

*धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम को* 06.20 से रात्रि 08.20 तक।
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम को 06.02 से रात्रि 08.34 तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.00 से 12.45 तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02.15 से 03.01 तक।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top