उत्तराखंड

केदारनाथ विधानसभा में खिलने जा रहा है कमल, विकास कार्यों को समर्पित होगी भाजपा की जीत : रेखा आर्या

केदारनाथ विधानसभा में खिलने जा रहा है कमल, विकास कार्यों को समर्पित होगी भाजपा की जीत- रेखा आर्या

कांग्रेस का विकास से कोई मतलब नहीं, जनता के हितों की अनदेखी करती है कांग्रेस- रेखा आर्या

भाजपा की नीतियां महिलाओं और युवाओं को समर्पित, इन दोनों वर्गों का उत्थान हमारी प्राथमिकता- रेखा आर्या

गुप्तकाशी: केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का चुनावी पारा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने
जनता के बीच पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया और आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।

रेखा आर्या ने शनिवार को अपना जनसंपर्क गुप्तकाशी से शुरू किया जहां सबसे पहले उन्होंने बाराही देवी जी के मंदिर और सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा-अर्चना कर समूचे प्रदेश की प्रगति व समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- वीर माधो सिंह भण्डारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति। आदेश जारी

पूजा-अर्चना के बाद गुप्तकाशी मंडल के गांव नाला और खड़िया में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि समूचा केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों का सजीव उदाहरण बन कर उभरा है और जनता एक बार फिर से यहां कमल खिला कर अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का निश्चय कर चुकी है।

वो बोलीं कि, इस तथ्य से हर कोई परिचित हैं कि कैसे स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर रहते हैं और यहां के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हैं।

उन्हीं के पदचिह्नों पर आगे बढ़ते हुए पहले दिवंगत बहन शैलारानी रावत जी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र को विकास से सींचा और अब बहन आशा नौटियाल जी उसी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- वीर माधो सिंह भण्डारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति। आदेश जारी

रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं और महिलाओं के लिए समर्पित पार्टी है और ये दोनों हमारी वरीयताओं में शामिल हैं। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत यहां की महिलाओं और युवाओं की जीत होगी। उनके सपनों और उनकी आकांक्षाओं की जीत होगी।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की उपेक्षा की और कभी जनता के विकास पर ध्यान नहीं दिया। वो बोलीं कि कांग्रेस ने ना तो युवाओं को कभी आगे बढ़ने दिया और ना महिलाओं को। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग भी अन्याय किया और उनके उत्थान की कभी चिंता नहीं की। वो बोलीं कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का बेटा बन कर यहां के हर वर्ग और हर एक गांव के विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- वीर माधो सिंह भण्डारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति। आदेश जारी

अपने संबोधन में उन्होंने आगे जोड़ा कि बहन आशा नौटियाल का विधायक बनना एक विजनरी नेता का विधायक बनना होगा जोकि पूरे क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

रेखा आर्या के जन प्रचार के दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ आशुतोष कीमोठी, बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन जमलोकी, प्रधान खड़िया पूनम देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष कविता देवी, पूर्व प्रधान नाला कल्पेश्वरी देवी, विश्वेश्वरी देवी, बूथ अध्यक्ष गोविंद करासी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top