Ad Ad
हिल न्यूज़

Makar Sankranti festivals : मंत्री गणेश जोशी ने मकर संक्रान्ति व उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में लोगों को बांटी खिचड़ी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

रविवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मकर संक्रान्ति/ उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खुद लोगों को खिचड़ी प्रसाद स्वरूप वितरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस 2026: वैदिक योग परंपरा की नई ध्वजवाहक बनीं 18 विश्व रिकॉर्डधारी योगिनी वान्या शर्मा

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी को मकर संक्राति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ हमेशा हमें कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है, मंत्री जोशी ने कहा यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है उन्होंने कहा भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, आरएस परिहार, पार्षद मंजीत रावत, सतेंद्र नाथ, प्रदीप रावत, अनुज रोहिला, निरंजन डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO : सीईओ
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top