उत्तराखंड

नर्सिंग पदों पर भर्ती की मांग को लेकर विधायक टम्टा से मिला महासंघ, सौंपा ज्ञापन

नर्सिंग महासंघ की टीम ने विधायक भूपाल राम टम्टा से की मुलाकात, स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की उठाई मांग

देहरादून/थराली। उत्तराखंड नर्सिंग महासंघ की टीम ने बुधवार को थराली (चमोली) से विधायक भूपाल राम टम्टा से उनके देहरादून स्थित निवास पर भेंट की। इस दौरान महासंघ की ओर से स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग के 1000 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

महासंघ ने ज्ञापन में विशेष रूप से हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ के 480 पदों सहित प्रदेशभर में शेष रिक्तियों को वर्षवार भरने और वेटिंग लिस्ट जल्द जारी किए जाने की मांग की। विधायक टम्टा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर मामला उनके समक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर, दी नई ज़िंदगी

इस मौके पर नर्सिंग महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र कुकरेती, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, कोषाध्यक्ष मधु उनियाल समेत प्रदेश कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top