हिल न्यूज़

अच्छी खबर : मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं ग्रसित दिव्यांग महिलाओं को दी जाएगी बेहतर सुविधाएँ : रेखा आर्य

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने किया राजकीय महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र (मानसिक) में नवनिर्मित 40 बैड के शयनकक्षों एवं राजकीय बाल गृह केदारपुरम (देहरादून) में नवनिर्मित 20 बैड के शयन कक्षों का लोकार्पण

महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाना है उद्देश्य -रेखा आर्य

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या राजकीय महिला एवं पुर्नवास केन्द्र पहुंची जहाँ उन्होंने महिला एवं पुर्नवास केन्द्र (मानसिक) में नवनिर्मित 40 बैड के शयन कक्षों एवं राजकीय बाल गृह, केदारपुरम देहरादून में नवनिर्मित 20 बैड के शयन कक्षों का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस दौरान कहा की मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं ग्रसित दिव्यांग महिलाओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सके इस उद्देश्य के साथ इन कमरों का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा की पूर्व में देखने में आता था कि कमरों की उपलब्धता ना होने के कारण एक ही कमरे में अलग -अलग प्रवर्ती की महिलाये निवास करती थी जिससे उन्हें रहने में असुविधा होती थी लेकिन अब नये कमरों के बन जाने से यहाँ निवासरत महिलाओ को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे CM धामी

वहीँ बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने राजकीय बाल गृह, केदारपूरम में नवनिर्मित 20 बैड के शयन कक्षों का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि महिला कल्याण के अन्तर्गत जनपद देहरादून में राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र (मानसिक) में 18 वर्ष से अधिक उम्र की निराश्रित, अनाथ, बेसहारा, शारीरिक / मानसिक रूप दिव्यांग महिलाओं हेतु आवासीय संस्था का संचालन किया जा रहा है।

जिसमें मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं मानसिक रोग से ग्रसित दिव्यांग महिलाओं की समुचित देखरेख एवं संरक्षण व उनके भरण पोषण, पैरामेडिकल सुविधा, शिक्षा, आवास, कौशल विकास, सहायक उपकरण इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करायी जाती हैं।

वर्तमान में संस्था में 105 महिलांए निवासरत है। वर्तमान में भवन में संवासियों के सुव्यवस्था के दृष्टिगत रू० 143.10 लाख (रू० एक करोड़ तैंतालीस लाख चालीस हजार मात्र) की लागत से 40 बैड के शयन कक्षों का निर्माण व अतिरिक्त कार्य कराया गया हैं।

साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राजकीय बाल गृह जिसमें 11-18 आयुवर्ग की बालिकाओं हेतु विभाग द्वारा 50 स्वीकृत क्षमता की आवासीय संस्था का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी

जिसमें अनाथ, निराश्रित, बेसहारा, उपेक्षित, दिब्यांग बालिकाओं की देखरेख एवं संरक्षण तथा पुनर्वासित किये जाने की दृष्टि से आवासीय संस्थाओं में अध्यासित किया जाता है।

वर्तमान में उक्त संस्था में 16 बालिकाओं को रखा गया है जिन्हें निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र व चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ उनके शिक्षण एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था है।

जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि समस्त बालिकाएं नजदीकी विद्यालय में जाकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। राजकीय बाल गृह (बालिका) में निवासरत बालिकाओं हेतु परिसर में आज 20 बैड का शयन कक्ष जो की 126.79 लाख रू0 (एक करोड़ छब्बीस लाख उन्यासी हजार रुपये मात्र) की लागत से बना है!

साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा की यहाँ निवासरत महिलाओं, बालिकाओं और बच्चो को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास सरकार और विभाग की और से किया जा रहा है जिससे वह भी समाज की मुख्यधारा में आकर अपना बेहतर जीवन यापन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने पीपलकोटी टनल हादसे का लिया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू कार्यों में तेजी के निर्देश

इस अवसर पर सचिव हरि चंद सेमवाल, निदेशक महिला कल्याण प्रदीप सिंह रावत, मुख्य प्रोवेशन अधिकारी मोहित चौधरी जी,जिला प्रोवेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।š

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : मौसम विभाग की चेतावनी के चलते इस जिले में रहेंगे कल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद (school closed), देखें आदेश

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इन 8 जिलों में रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद (school closed), डीएम ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इन 7 जिलो में रहेंगे स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र बंद (school closed), देखें आदेश

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : अब इन तीन जिलों में रहेंगे स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र बंद (Schools closed), डीएम ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें :ब्रेकिंग : भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए इन दो जिलों में रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद (Schools closed), देखें आदेश

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top