उत्तराखंड

गुड़ न्यूज : मनरेगा श्रमिकों को मंत्री गणेश जोशी ने दी बड़ी सौगात। मिलेगा इतने महीने का वेतन

इंफो उत्तराखंड /देहरादून

महात्मा गाँधी मनरेगा योजनांतर्गत केन्द्रांश न मिल पाने के कारण राज्यभर में मनरेगा के श्रमिकों को विगत नौ (9) माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा था। ग्रामीण विकास मंत्री, गणेश जोशी ने बताया है कि ‘‘लगातार प्रयासों तथा केन्द्र सारकार के साथ हुई वार्ताओं को शानदार परिणाम आया है। केन्द्र सरकार की ओर से मनरेगा श्रमिकों के पारिश्रमिक तथा सामाग्री भुगतान हेतु पैसा जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से भी राज्य सरकार का अंश मिला कर जनपदों को बजट जारी कर दिया गया है’’। अब मनरेगा श्रमिकों के पारिश्रमिक का सम्पूर्ण भुगतान किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

 

 

सामग्री एवं प्रशाशनिक मद में भारत सरकार के स्तर से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 29 मई 2021 को 96.67 करोड़ की राशि निर्गत की गयी थी। इसके उपरांत पूरे वित्तीय वर्ष में राज्य को सामग्री मद में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई। मार्च 2022 तक सामग्री मद में पूरे राज्य में लगभग 250 करोड़ की राशि की देनदारी हो चुकी है। जिसमें कुशल / अकुशल श्रमिक का पारिश्रमिक, सामग्री भुगतान एवं मनरेगा कार्मिकों का लगभग नौ माह का मानदेय सम्मिलित था।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक बने राजेंद्र खोलिया

 

 

भारत सरकार द्वारा इस लंबित देनदारी के सापेक्ष 31 मार्च 2022 को रु 47. 41 करोड़ केन्द्रांश के रूप में निर्गत किये जिसमें राज्य का 25 प्रतिशत अंश मिलते हुए रु 61.17 करोड़ जनपदों को अवमुक्त किये गए हैं। जिससे कर्मियों के मानदेय की सम्पूर्ण देता और सामग्री अंश के कुछ हिस्से का भुगतान किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  फूलों संग कप्तान से मिलने पहुँची "फूल सी" प्रशंसक
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top