उत्तराखंड

अच्छी खबर : मसूरी को जाम से मिलेगी राहत, पहली बार शुरू होगी शटल सेवा। जिला प्रशासन ने की दो हाईटेक बसों की तैनाती

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, जनपद में प्रथमबार शटल सेवा होगी संचालित।

जिला प्रशासन चलाएगा प्रथम चरण में दो हाईटैक बस, किंर्के्रग पर स्वतः रूकेंगी गाड़िया।

डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मसूरी में यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने की तैयारियां शुरू

किंक्रैग से लाइब्रेरी चौक एवं पिक्चर पैलेस तक 2 हाई एंड बसों की शटल सेवा की कवायद शुरू

एसपी ट्रैफिक को किंक्रैग पार्किंग के लिए पूर्ण रूप से प्रवर्तन कराये जाने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

एसडीएम एवं नगर पालिका परिषद मसूरी को एक सप्ताह में आरएफ जारी करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने पर्यटन नगरी मसूरी में किंक्रैग पार्किंग को फिर से शुरू किए जाने की कवायद शुरू कर दी है। ज़िलाधिकारी ने अधिकारियों को इसके लिए किंक्रैग पार्किंग से पुस्तकालय एवं पिक्चर पैलेस तक शटल बस सेवा शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने *10 दिन के अन्तर्गत टैण्डर प्रस्तुत करने के निर्देश* देते हुए *पुलिस विभाग को किंक्रैग में अपना ऑफिस सेटअप कम्प्यूटर नेटवर्क स्थापित किए जाने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  साईं लोक कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 63 महिलाओं की हुई जांच

पुलिस के पास सभी होटलों की अधिकतम पार्किंग सीमा की जानकारी रहेगी। किसी होटल की पार्किंग फुल होने के उपरांत वाहनों को किंक्रैग में ही रोका जाएगा। किंक्रैग से आगे शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक को दिए इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी संसाधन की आवश्यकता हो, इसके लिए फंडस जिलाधिकारी त्वरित उपलब्ध कराएगें। उन्होंने उप जिलाधिकारी मसूरी, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी को दिए जल्द कार्यवाही के निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी सहित नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top