उत्तराखंड

डोईवाला : नेशनल कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

Advertisements

National Martial Arts Games 2023 : नेशनल कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स गेम्स 2023 में नेशनल कराटे एकेडमी भानियावाला के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते।

16 से 18 जून तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित हुए 7वें नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स 2023 में नेशनल कराटे एकेडमी की कोच सपना सहित अन्य सभी खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 6 पदक जीते।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

टीम की मुख्य कोच एशियाई पदक विजेता प्रज्ञा जोशी ने बताया की राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेलों की कराटे स्पर्धा में एकेडमी के 6 खिलाडियों ने उतराखंड राज्य की टीम से खेलते हुए दो स्वर्ण, दो रजत एवं 2 कांस्य पदक जीते। जिसमें सपना जवाडी व सिया जोशी ने स्वर्ण, हर्षिता चौधरी व सृष्टि कृशाली ने रजत एवं मानसी व अश्रिया सहोता ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर की जनता मांग रही 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का हिसाब : डॉ. अजय पाल

खिलाडियों की जीत पर एकेडमी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी, उप निदेशक खेल सुरेश पांडेय, विधायक ब्रजभूषण गैरोला, क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद आदि लोगों ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top