उत्तराखंड

देहरादून में नर्सिंग महासंघ की बैठक संपन्न, नई कोर कमेटी का गठन

देहरादून में नर्सिंग महासंघ की बैठक संपन्न, नई कोर कमेटी का गठन, पूर्व पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में रविवार को नर्सिंग महासंघ की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का 3000 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों के चयन पर आभार जताया गया। साथ ही मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मांगें न मानी गईं तो 27 को बैंक कर्मियों की हड़ताल

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, उपाध्यक्ष मनीष चौहान, प्रवक्ता प्रीति मेहता, मीडिया प्रभारी विनोद उनियाल, संगठन मंत्री हरीश भट्ट, कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र राणा समेत अन्य कोर कमेटी सदस्यों ने अपने-अपने पद से त्यागपत्र दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना चीरा लगाए 76 वर्षीया महिला का बदला हार्ट वाल्व

बैठक में सर्वसम्मति से नवल पुंडीर को नर्सिंग महासंघ का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सरिता जोशी को सौंपी गई, जबकि प्रदेश सचिव यशपाल रावत बनाए गए। कोषाध्यक्ष सुभाष रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, संगठन मंत्री अंकुर, अजीत भंडारी, पपेंद्र बिष्ट, रोहित डिमरी, आकाश लेखवार, अमन अग्रवाल, सरिता जोशी, लक्ष्मी, दीक्षा, कामिनी, मनोज कुनियाल, मनीषा और स्तुति समेत अन्य सदस्यों को भी नई टीम में जगह दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के सुशील सिंह कैन्तुरा को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित

कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए सैकड़ों बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया और नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं। बैठक में भविष्य की रणनीतियों और संगठन को और अधिक मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top