उत्तराखंड

ओएनजीसी ने राजकीय इंटर कॉलेज गौणा को दिए कंप्यूटर, फर्नीचर और इन्वर्टर

Advertisements
  • ओएनजीसी ने सीएसआर के तहत राजकीय इंटर कालेज गौणा को प्रदान की सामग्री
  • राइंका गौणा को मिले 132 सैट कुर्सी व मेज, शिक्षकों हेतु 15 कुर्सी व मेज, 6 डेल के कंप्यूटर, प्रिंटर, 10 पुस्तकालय हेतु अलमारी, इन्वर्टर आदि’

चमोली। सामाजिक सरोकार को लेकर ओएनजीसी शिक्षा स्‍वास्‍थ्‍य और सम सामायिक कार्यो हेतु समय समय पर सकारात्मक भूमिका निभाता आ रहा है। इसी कड़ी में ओएनजीसी ने सोसायटी आफ पीपुल फार डेवलपमेंट (एसपीडी) के माध्यम से निगमित सामाजिक दायित्व के तहत गुरुवार को चमोली जनपद के दशौली ब्लाक स्थित राजकीय इंटर कालेज गौणा को 132 सैट कुर्सी व मेज, शिक्षकों हेतु 15 कुर्सी व मेज, 6 डेल के कंप्यूटर, प्रिंटर, 10 पुस्तकालय हेतु अलमारी, इन्वर्टर आदि सामाग्री उप जिलाधिकारी के माध्यम से विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रदान किये ।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में उप जिलाधिकारी चमोली राजकुमार पांडेय ने ओएनजीसी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सकारात्मक योगदान की प्रशंसा की। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय को मिली इस सामग्री से बच्चों के पठन पाठन पर उत्तोतर वॄद्धि होगी, उन्होंने आशा व्यक्त की कि ओएनजीसी इस क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की मदद को आगे भी जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

इस अवसर ओएनजीसियन एल मोहन लखेड़ा ने विद्यालय के बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ओएनजीसी के सम्बन्ध में अवगत भी कराया। ओएनजीसी द्वारा यह सभी सामाग्री सोसायटी आफ पीपुल फार डेवलपमेंट (एसपीडी) समिति के माध्यम से दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह बिष्ट ने ओएनजीसी का आभार व्यक्त किया ।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह बिष्ट, एसपीडी संस्था के अध्यक्ष राजीव ओबराय, अभिभावक संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, एसएमसी अध्यक्ष जसपाल सिंह, आशु डिमरी, राजकिशोर रावत, पुस्तकालय अध्यक्ष अनीता रावत, ओएनजीसी के एचसीए नीरज कुमार शर्मा, देवेन्द्र बिष्ट, डा. प्रताप बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रितू देवी, रामेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी आदि के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और छात्र छात्रायें मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top