उत्तराखंड

छत्तीसगढ़ : डबल इंजन की सरकार ही करेगी छत्तीसगढ़ का विकास

  • डबल इंजन की सरकार ही करेगी छत्तीसगढ़ का विकास

देहरादून/छत्तीसगढ़। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का छत्तीसगढ़ पहुंचने पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के चुनाव प्रचार में पहुंच कर आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास केवल डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

महाराज ने खपरी (मालीघोरी) में श्री कुकर देव मंदिर के समीप आयोजित एक विशाल चुनावी सभा को में बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएं ताकि डबल इंजन की सरकार का यहां के लोगों को भी पूरा-पूरा लाभ मिले और यहां का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कहकर कि हमारी पार्टी की केंद्र में सरकार नहीं है मात्र केवल विरोध करके प्रदेश को विकास से अछूता रखे हुए हैं। यह नहीं होना चाहिए? इसलिए मेरा आप सभी से अनुरोध है कि यहां से देवलाल ठाकुर को विजय बनाएं और छत्तीसगढ़ में कमल खिला कर डबल इंजन की सरकार लाएं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

जनसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष किशनकांत पवार और महामंत्री देवेंद्र जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top