उत्तराखंड

दुःखद (Pithoragarh accident) : यहां सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक (Abhishek) की दर्दनाक मौत, 2 अन्य घायल

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अजेडा के पास बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 11:00 बजे अजेडा से अस्कोट की तरफ जा रही बोलेरो कार कुछ ही दूरी पर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि दुर्घटना का पता लोगों को सुबह करीब 6 बजे चला, जब ग्रामीणों ने कार को खाई में गिरी हुई दिखी।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी पहल : दून अस्पताल में खुला ऑक्यूपेशनल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कनालीच्छीना थाना प्रभारी मेघा शर्मा पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

हालांकि तब तक कार में सवार 22 वर्षीय अभिषेक, पुत्र बंसी राम निवासी घिंगरानी की मौत हो चुकी थी।

वहीं मनीष बिष्ट निवासी तिकोनिया हाल निवासी मदकोट और साहिल निवासी हजेडा घायल अवस्था में पड़े मिले। दोनों घायलों को 108 से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पित्ताशय कैंसर मरीज की दुर्लभ सर्जरी सफल

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है, माना जा रहा है, कि देर रात नींद की झपकी के चलते वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top