उत्तराखंड

दहशत : FRI क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

एफआरआई क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

देहरादून।‌ एफआरआई (वन अनुसंधान संस्थान) के पास बाजावाला जाने वाले मार्ग पर गुलदार की चहलकदमी से क्षेत्रवासी भयभीत हैं। गुरुवार देर शाम एफआरआई के गेट संख्या नौ के पास एक गुलदार नजर आया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम और झाझरा रेंज के वन कर्मी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

स्थानीय निवासियों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। टीम ने आसपास के इलाकों में गुलदार को तलाशने के लिए गश्त की, लेकिन अभी तक उसे ढूंढा नहीं जा सका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य सुदर्शन सिंह ने बताया कि गुलदार की धमक की सूचना के बाद क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि गुलदार के बारे में मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग हर संभव कदम उठाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे वन विभाग से आग्रह कर रहे हैं कि जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके। वन विभाग भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top