ऋषिकेश/ इंफो उत्तराखंड
ऋषिकेश से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक टैक्सी गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी, वहीं बताया जा रहा है कि टैक्सी में 6 लोग सवार थे, जो कि हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
वहीं तीन गंभीर घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया है।ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल में घायलों से जानकारी ले रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें