- गूंज_रहा_है_दुनिया_में_जय_हिन्द_का_नारा,
- चमक_रहा_है_आसमान_में_तिरंगा_हमारा।
- जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां स्वतन्त्रता दिवस।
आज पूरा भारत वर्ष 15 अगस्त 2023 को 77 वें स्वतन्त्रता दिवस के रूप में माना रहा है। इस शुभ अवसर पर पौड़ी जनपद के पुलिस कार्यालय, पुलिस लाईन, समस्त थाना/चौकी व फायर स्टेशन पर निर्धारित समयानुसार सम्मान पूर्वक राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया गया।
इसमें उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये समाज में सामंजस्य, सम्प्रभुत्व व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रेरित करते हुए मिष्ठान वितरित कर सभी को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें