दबंगों की दबंगई, जमीनी विवाद के चलते हरियाणा के लोगों ने झोंका फायर, एक युवक की मौत एक घायल
देहरादून। विकासनगर बाढ़वाला के डुमेट में जमीनी मामले को लेकर हरियाणा और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान हरियाणा निवासी लोगों ने दो लोगों पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल विकास नगर में लाया गया है।
घायल युवक धर्म सिंह को सीटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए रेफर किया गया है। स्थानीय व्यक्ति ही दो बदमाशों को लेकर आया था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी स्कूटर से फरार हो गए। एसएसपी अजय सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें