चमोली।
उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन गोपेश्वर में तैनात पुलिस आरक्षी जसबीर सिंह (Jasbir Singh) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके इस निधन से पुलिस लाइन गोपेश्वर में शो की लहर छा गई।
जानकारी के मुताबिक जसबीर सिंह (Jasbir Singh) पुलिस लाइन गोपेश्वर में वर्ष 2014 बैच के पुलिस आरक्षी थे। इसके साथ ही आरक्षी जसबीर सिंह (Jasbir Singh) का 7 तारीख की रात्रि को अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया था जहां से उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।
हालांकि जसबीर सिंह (Jasbir Singh) की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण आज प्रातः उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
आपकों बता दें मूल रुप से देहरादून जनपद निवासी आरक्षी जसबीर सिंह (Jasbir Singh) बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया।
पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।
ईश्वर जीवात्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दु:ख की घड़ी में चमोली पुलिस शोक संतप्त परिवार के साथ है और साथी की आकस्मिक मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें