हिल न्यूज़

चौबट्टाखाल विधानसभा के एकेश्वर ब्लॉक के सिमार गांव में ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पंचप्राण की ली शपथ

चौबट्टाखाल विधानसभा के एकेश्वर ब्लॉक के सिमार गांव में ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पंच प्रण की ली शपथ

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह/ चौबट्टाखाल विधानसभा

जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा में इस स्वतंत्रता दिवस पर देश की आजादी को 76 साल पूरे हो रहे हैं। जोकि हर देशवासी के लिए गर्व का अनुभव है। जिसको लेकर आज 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर माटी को नमन वीरों का वंदन की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें राष्ट्रीय ध्वज फहराना। इन कार्यक्रमों में संबंधित गांवों के सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

गांव के विख्यात लोगों, स्वतंत्रता सेनानी, शहीद, खिलाड़ी आदि की पूरी जानकारी के साथ सार्वजनिक स्थानों पर गौरव पट्ट भी लगाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पंच प्रण की शपथ दिलाई जा रही है। वहीं कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 75 पौधे भी लगाए जाएंगे। आज चौबट्टाखाल विधानसभा के एकेश्वर ब्लॉक के सिमार गांव में प्रमुख नीरज पांथरी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पंचप्राण की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

इसमें खण्डविकास अधिकारी जीतेन्द्र नेगी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत नीरज पांथरी, ग्राम विकास अधिकारी शाह जी, प्रधान कान्ति देवी ग्राम सभा सिमार, ग्राम पंचायत अधिकारि सिमार, चंद्रप्रभा, शिवशंकर गुसाईं उपकार्यक्रम में उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top