उत्तराखंड

रूद्रलोक में निकली राम शोभा यात्रा, धूमधाम से मनाया गया राम उत्सव

रूद्रलोक में निकली रामशोभा यात्रा, धूमधाम से मना राम उत्सव

देहरादून। रूद्रलोक एनक्लेव में राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया। रूद्रलोक कीर्तन मंडली की ओर से आयोजित समारोह में कलश यात्रा व हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान मंडली के सदस्यों ने रूद्रलोक से बालाजी मंदिर तक राम शोभा यात्रा भी निकाली।

सोमवार सुबह रुद्रलोक कीर्तन मंडली की महिलाओं ने राम उत्सव समारोह आयोजित किया। इस दौरान मंडली से जुड़ी महिलाओं ने रामायण की कुछ लीलाओं का भी मंचन भी किया। राम की भूमिका में रीता सेमवाल, सीता की भूमिका मे प्रियंका नेगी, लक्ष्मण की भूमिका में सरिता पेटवाल, हनुमान कल्पना कपरुवाण रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से कुशीनगर के लिए "कलश यात्रा" रवाना, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

मंडली की अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने कहा कि राम किसी धर्म या समुदाय के ही नहीं बल्कि सभी के हैं। राम आदर्श जीवन का द्योतक हैं। रामायण का हर पात्र हमें बताता है कि आदर्श जीवन कैसे जिया जाता है। प्रियंका नेगी ने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज रामलला अपने घर में विराजमान हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News : गंगा में बहा बिहार का भोला, जंजीर पकड़कर बचाई जान, SDRF और PAC के जवानों ने किया रेस्क्यू

आज पूरा देश राममय है, उम्मीद है कि अब देश में पूरी तरह राम राज स्थापित होगा। देश का हर नागरिक खुशहाल होगा। अध्यक्ष प्रियंका ने कहा कि अपनी धार्मिक परंपराओं व मान्यताओं को प्रचारित प्रसारित करना और इनका संरक्षण करना हम सबका नैतिक दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : पंचायत चुनाव से पहले 125 किलो डायनामाइट बरामद, तीन गिरफ्तार

कार्यक्रम के आयोजन में कीर्तन मंडली के सदस्यों के साथ ही रूद्रलोक के स्थानीय निवासियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने बताया कि कीर्तन मंडली भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी।

Ad Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top