उत्तराखंड

पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा दे रहा है ‘असली पप्पू ढाबा’! लोगों की उमड़ी भीड़

पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा दे रहा है असली पप्पू ढाबा! लोगों की उमड़ी भीड़

स्थानीय व्यंजन और कलाकारों को मंच देने की अनूठी पहल

नीरज पाल 

देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित प्रसिद्ध “असली पप्पू ढाबा” ने अपनी नई ब्रांच का कल शुभारंभ किया। यह ब्रांच मालसी क्षेत्र में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास स्थित है। ढाबे के जनरल मैनेजर राज वर्मा ने बताया कि इस नए आउटलेट में भारतीय, चाइनीज़, साउथ इंडियन और इटैलियन व्यंजनों के साथ “पहाड़ी स्पेशल” नाम से एक खास सेक्शन शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा।

पहाड़ी स्पेशल में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन, जैसे मक्के की रोटी, मलके की रोटी, झंगोरे की खीर, और स्थानीय चटनी का स्वाद लिया जा सकता है। राज वर्मा ने कहा, “हमारा मकसद है कि उत्तराखंड के पारंपरिक खाने को नई पहचान दी जाए और इसे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय बनाया जाए।”

कुलबीर सिंह ने बताया कि असली पप्पू ढाबे की शुरुआत 1971 में कोसी क्षेत्र में हुई थी। यह अपने शुद्ध स्वाद और बेहतर सेवा के लिए जाना जाता है। आज यह ढाबा न केवल आम लोगों बल्कि फिल्मी सितारों और मशहूर हस्तियों का भी पसंदीदा है।

यह भी पढ़ें 👉  सालाना मुआयना करने थाना बहादराबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह

*स्थानीय कलाकारों के लिए प्लेटफॉर्म*

राज वर्मा ने बताया कि यह नई ब्रांच न केवल स्वादिष्ट खाने का अनुभव देगी, बल्कि स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने का भी काम करेगी। ढाबे की मेहमाननवाजी और खास अंदाज इसे पर्यटकों के बीच अलग पहचान दिलाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

*पर्यटकों और स्थानीय लोगों में उत्साह*

उद्घाटन के बाद दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग ढाबे पर पहुंचे और पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। यह ब्रांच देहरादून-मसूरी रोड के आकर्षण को और बढ़ाने का काम कर रही है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच “असली पप्पू ढाबा” का नया आउटलेट चर्चा का विषय बन गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top