उत्तराखंड

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन पहुंचकर रामनवमी के अवसर पर देवी स्वरूपा नौ कन्याओं की कि पूजा, कन्याओं संग किया भोजन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन पहुंचकर रामनवमी के अवसर पर देवी स्वरूपा नौ कन्याओं की कि पूजा, कन्याओं संग किया भोजन

भारतीय परंपरा में मातृशक्ति का रहा है सदैव सर्वोपरि स्थान-रेखा आर्या

देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने माँ सिद्धिदात्री को समर्पित महानवमी के इस पावन दिन पर केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में नौ देवी स्वरूपा नौ कन्याओं की पूजा अर्चना की।मंत्री रेखा आर्या ने पहले कन्याओं के पांव पखारे व इसके बाद उन्हें चुनरी उड़ाकर माथे पर तिलक लगाया और उन्हें भोजन कराया।

उन्होंने कन्या पूजन के पहले आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की,उसके बाद मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों के प्रति कन्याओं की पूजा अर्चन की और विधि विधान और श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हुए इस कार्य को संपन्न किया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : रायपुर के खंडहर में मिला लापता युवती का शव, मचा हड़कंप

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज नवरात्र की नवमी तिथि है, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रथम 9 तिथियों में नारी शक्ति मां भगवती की विशेष अनुष्ठान आयोजन नवरात्र के रूप में सनातन धर्मावलियों के द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर परंपरागत रूप से 9 दिनों तक आदिशक्ति मां भगवती जो यह पूरे जगत की आदिशक्ति है कि अनुष्ठान पूजन के उपरांत मातृशक्ति के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए कुंवारी कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम अभी यहां पर संपन्न हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वृहद रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 117 को मिली नौकरी

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में मातृशक्ति का सदैव सर्वोपरि स्थान रहा है और उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस पवित्र कार्यक्रमों के साथ जुड़ने का सौभाग्य पूरे देशवासियों को प्राप्त होता है। कहा की आज नवमी की स्थिति पर कुंवारी कन्याओं के पूजन का नवदुर्गा स्वरूप 9 कन्याओं के पूजन का कार्य यहां पर संपन्न हुआ है। यह पर्व हम सभी को दृढ़ता के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने एवं अपने जीवन से बुराइयों का समूल नाश करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में आईं 162 शिकायतें

उन्होंने कहा कि उन्हें हर वर्ष शिशु सदन में आकर बेहद खुशी होती है कि वह इन बच्चों के चेहरे पर थोड़ी सी खुशी लाने का काम कर पाती है।इस अवसर पर उन्होंने आदिशक्ति माँ भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं राज्य की समृद्धि हेतु कामना की।

इस अवसर पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधिक्षिका सुनीता सहित समस्त स्टाफ व प्यारे-प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top