Ad Ad
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) पहुंच की पूजा अर्चना, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) पहुंच की पूजा अर्चना, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कि कामना

गंगोत्री(उत्तरकाशी): आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों और खेल मंत्री रेखा आर्या अपने उत्तरकाशी जिला भ्रमण के दौरान माँ गंगोत्री धाम पहुंची, जहां मंत्री रेखा आर्या ने मॉ गंगा की विधिवत पूजा अर्चना की साथ ही उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियो की सुख समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को एसजीआरआर सहसपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान गंगोत्री धाम में आये श्रद्धालुओं के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना।उन्होंने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा में उनका फीडबैक किया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज जब वह यहाँ पहुंची तो उन्हें माँ गंगा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  20 जून को आएगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

कहा कि पतित पावनी माँ गंगा सभी की जीवनदायी है।कहा कि आज उन्हें भी श्री गंगोत्री धाम की पवित्र भूमि में आने का अवसर प्राप्त हुआ जहां उन्होंने भगवती गंगा जी के दिव्य दर्शन कर पूजा अर्चना की।

साथ ही इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की जहां पर मंदिर समिति द्वारा उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिसपर मंत्री रेखा आर्या ने सभी को आश्वस्त किया कि यहाँ पर जो भी समस्या है उनका निस्तारण अवश्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी प्रकरण को भटकाने का किया जा रहा है प्रयास : गरिमा दसौनी

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top