उत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री Ganesh Joshi पहुंचे लैंसडाउन, जवानों के साथ साझा किए सैन्य अनुभव

  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लैंसडाउन छावनी परिषद का किया भ्रमण
  • जवानों के साथ साझा किए अनुभव, अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों से भी की भेंट

लैंसडाउन। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन छावनी परिषद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : डॉ आ राजेश कुमार

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जवानों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण और सुविधा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों से भी मुलाकात की और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया पेज पर कार्रवाई की मांग, एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज न होने पर कांग्रेस देगी धरना

इस अवसर पर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top