उत्तराखंड

बड़ी खबर : शपथ ग्रहण समारोह के बाद होगी पहली कैबिनेट बैठक। सरकार के पास होगी यह तीन बड़ी चुनौतियां। पढ़े,,,

इंफो उत्तराखण्ड/देहरादून

प्रदेश में भाजपा अपनी सरकार के गठन की तैयारी में जुट गई है तो शासन स्तर पर भी नई सरकार के लिए होमवर्क पूरा कर लिया गया है। नई सरकार के सामने राज्य में कराए गए विकास कार्यों की प्रगति का ब्योरा रखा जाएगा। तकरीबन सभी विभागों ने यह ब्योरा शासन को उपलब्ध करा दिया है।

नए मुखिया के सामने राज्य की वित्तीय स्थिति की तस्वीर भी रखी जाएगी। इस बात की संभावना है शपथग्रहण समारोह के बाद पहली ही कैबिनेट में सरकार समान नागरिक संहिता के संबंध में निर्णय ले। विधि विभाग को इसकी तैयारी करने को कहा गया है।

21 मार्च तक सरकार गठन की पूरी संभावना
शासन स्तर पर भी यह संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में 21 मार्च तक नई सरकार का गठन हो जाएगा। 20 या 21 मार्च को मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है। इसके साथ नई सरकार अस्तित्व में आ जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरी:- उत्तराखंड में 1314 नर्सिंग अधिकारियों की होगी तैनाती, दो हफ्ते में मिलेगी नियुक्ति

नई सरकार के गठन से पहले तैयारी शुरू
शासन स्तर पर नई सरकार के गठन से पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई। इस बात की संभावना जताई गई कि मु
ख्यमंत्री राज्य की प्रगति में योगदान देने वाले विकास कार्यों व अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मांग सकते हैं। इसलिए शासन स्तर ने इसके लिए पहले ही विभागों से ब्योरा तलब कर रिपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मूल निवास और भू- कानून संघर्ष समिति ने अपमानजनक टिप्पणी करने पर प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका

नई सरकार के सामने होगी तीन बड़ी चुनौती
प्रदेश में अस्तित्व में आने वाली भाजपा की नई सरकार को सबसे पहले तीन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सबसे पहले उसके सामने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले बजट पेश करने की चुनौती है। माना जा रहा है कि सरकार सीधे बजट लाने के बजाय वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले वचनबद्ध खर्च के लिए लेखानुदान ला सकती है।

इसके बाद सरकार अपने चुनाव दृष्टिपत्र के अनुरूप बजट तैयार करेगी।

सरकार के सामने दूसरी बड़ी चुनौती पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा के संचालन की है। कोविड के कारण यात्रा काफी प्रभावित रही है। लेकिन अब स्थितियां काफी बदली हैं। इस लिहाज से चारधाम यात्रा का इस बार ज्यादा दबाव रहेगा। सरकार के सामने तीसरी बड़ी चुनौती छोटे बच्चों के टीकाकरण की है। अन्य अभियानों की तरह इस अभियान को भी सफल बनाने का दबाव नई सरकार पर रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के जनजातियों में सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में शिक्षा एंव साहित्य की भूमिका - एक विमर्श

शासन स्तर पर सभी विभागों से प्रगति का विवरण मांगा गया था। अधिकांश विभागों से विवरण प्राप्त हो चुका है। नियोजन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। सभी स्तरों पर तैयारी चल रही है।– आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, (मुख्यमंत्री)

 

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top