हिल न्यूज़

एसजीआरआर विश्वविद्यालय व इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के बीच जल्द होगा एमओयू

देहरादून। इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवम् उद्योगपति व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मध्य राज्य के समसामयिक विषयों, राज्य में नए उद्योगों की सम्भावनाओं व ईको फ्रैंडली प्लास्टिक के आधुनिक मॉडल जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

पंकज गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मध्य जल्द ही एमओयू कर शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में ज्ञान का आदान प्रदान किया जाएगा।

मंगलवार शाम 05ः00 बजे इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता व उद्योगपति व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

भेंट वार्ता के दौरान अनिल गोयल ने प्लास्टिक के आधुनिक मॉडल को अपनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक हमारे चारों तरफ इस्तेमाल हो रहा है।

प्लास्टिक के हानिकारक व अहानिकारक तत्वों को वैज्ञानिक पद्धति से पृथक कर ईको फ्रेंडली प्लास्टिक मॉडल को अपनाए जाने की आवश्यकता है। ऐसा प्लास्टिक जो हमारे वातावरण, मिट्टी व पानी की प्राकृतिक प्रभाव को प्रभावित न करे, ऐसे मॉडलों को प्रोत्साहित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

उन्होंने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top