उत्तराखंड

सेवानिवृत्त जज की निगरानी में एसआईटी जाँच तेज, दस्तावेज तलब।

Advertisements
  • सेवानिवृत्त जज की निगरानी में एसआईटी जाँच तेज, दस्तावेज तलब।

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू हो गई है। शासन ने इस गंभीर मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एसआईटी का गठन किया है। इस एसआईटी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश कर रहे हैं और इसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण प्रदेश निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

मामला थाना रायपुर पर मुकदमा संख्या 301/25 के तहत उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 की धाराओं 11(1)/11(2)/12(2) के अंतर्गत पहले ही पंजीकृत किया जा चुका है।

कार्यालय में गहन पड़ताल, दस्तावेज तलब

गठन के बाद एसआईटी ने शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को तुरंत अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने आयोग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से गहन पूछताछ की और उनके रिकॉर्ड खंगाले। जांच के दौरान, एसआईटी ने आयोग के उपस्थित अधिकारियों से उक्त परीक्षा के मानकों और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और संबंधित दस्तावेज तलब किए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

इसके अलावा, टीम ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की। एसआईटी ने आयोग और अन्य संबंधित पक्षों को यह निर्देश भी दिया है कि अभियुक्त से जुड़े दस्तावेजों और अन्य आवश्यक कागजात शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। इस कार्रवाई से परीक्षा की शुचिता भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने के संकेत मिलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top