राजनीति

बड़ी खबर : प्रदेश सरकार बिगड़ा हुआ दूध, न मथा जा सकता है, न मक्खन निकलेगा : राजीव महर्षि

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड की सरकार बिगड़ा हुआ दूध है। इसे न तो मथा जा सकता है और न इससे मक्खन ही निकल सकता है। फेंकने के अलावा यह किसी काम की नहीं है।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनादेश का भी अपमान किया है। जनता ने जिन उम्मीदों से उसे सत्ता सौंपी थी, भाजपा ने उसका भी निरादर किया है।

इस सरकार के सत्ता संभालने के बाद ही पिछले साल उत्तराखंड की बेटी अंकिता की हत्या हो गई, तमाम भर्ती परीक्षाओं में भाजपा से जुड़े लोगों की मिलीभगत उजागर हुई, हाल में लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में भी भाजपाइयों के चेहरे बेनकाब हुए लेकिन सरकार बेशर्मी से उन पर पर्दा डालती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

महंगाई आसमान छू रही है लेकिन लोगों को राहत देने की सरकार की कोई मंशा नहीं दिख रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली ठप्प हो चुकी है। मनरेगा के काम ठप्प हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। अस्पताल बिना डाक्टरों के चल रहे हैं। खासकर पहाड़ में लोग भगवान भरोसे हैं।

मार्च में ही अनेक गांवों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। बिजली मिल नहीं रही है। छोटे छोटे कुटीर उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा सिर्फ बयानबाजी कर लोगों का ध्यान भटका रही है। जुमलों के सहारे राजनीति करने वाली पार्टी ने आम लोगों का जीवन दूभर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

अंकिता की आत्मा न्याय मांग रही है लेकिन भाजपा अपने लोगों को बचाने में व्यस्त है। इस सरकार से अब लोगों को निजात मिलनी ही चाहिए।

                                                         राजीव महर्षि,                                                          प्रदेश मीडिया प्रभारी,                                                         उत्तराखंड कांग्रेस

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top