उत्तराखंड

मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों की करी हौसला अफजाई

मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों की करी हौसला अफजाई

देहरादून। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या नेशनल गेम्स के मैच देखने के लिए रजत जयंती खेल परिसर पहुंची। यहां उन्होंने बास्केटबॉल और स्क्वैश के मैच देखे।

गुरुवार दोपहर सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे बास्केटबॉल मैच देखने पहुंची।उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहा महिला वर्ग का मैच देखा। इसके बाद पुरुष वर्ग का तमिलनाडु और पंजाब के बीच हुआ मैच भी खेल मंत्री ने देखा। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उनके ठहरने, रहने, आने जाने की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद खेल मंत्री ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्क्वैश के मैच भी देखें। खेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा व अन्य व्यवस्था बनाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था के चलते आने वाले दर्शकों को दिक्कत ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के लोगों से समय निकाल कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल आयोजन स्थल पहुंचने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top