गैरसैंण: कोठा गांव का तरुण मंमगाई बना सेना में लेफ्टिनेंट
विकासखंड गैरसैंण के कोठा गांव निवासी तरुण मंमगाई ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण कर क्षेत्र में गौरव का झंडा गाड़ा है। गत शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद यह खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है।
तरुण का परिवार सेना से जुड़ा हुआ है। उनके पिता महेशानंद मंमगाई सूबेदार हैं और चाचा संजय मंमगाई मेजर के पद पर सेवारत हैं। तरुण ने बीटेक किया लेकिन सेना में अफसर बनने का सपना देखते रहे। तीसरे प्रयास में उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ।
तरुण के पिता ने बताया कि परिवार के सैन्य माहौल ने उन्हें हमेशा सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र के लोगों ने भी तरुण की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें