उत्तराखंड

बड़ी खबर: डीएम ने सोराग पुल निर्माण में देरी पर वाप्कोस अधिकारियों को लगाई फटकार।

डीएम ने सोराग पुल निर्माण में देरी पर वाप्कोस अधिकारियों को लगाई फटकार।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कपकोट के सोराग में निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बावजूद पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने पर वाप्कोस के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

जिलाधिकारी ने मंगलवार को जिला कार्यालय में कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र सोराग गांव को यातायात से जोड़ने के लिए पिंडर नदी पर बनाई जा रही निर्माणाधीन पुल की संबंधित अधिकारियों के साथ प्रगति समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है, जबकि इसकी समयसीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वाप्कोस के अधिकारियों को जमकर फटकारा।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर शेष कार्य को पूरा करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पुल के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सोराग गांव को यातायात से जोड़ने के लिए पिंडर नदी में पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top