उत्तराखंड

रामलीला मंचन से आने वाली पीढिय़ों को मिलती है प्रेरणा -रेखा आर्या

  • रामलीला मंचन से आने वाली पीढिय़ों को मिलती है प्रेरणा-रेखा आर्या
  • कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपनी विधानसभा में कई क्षेत्रों में रामलीला मंचन में की शिरकत ,सभी से की भगवान राम के आदर्शो पर चलने की अपील

*सोमेश्वर(अल्मोड़ा)*:आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपनी सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मजखाली मंडल के तल्ला रियूनी और स्याही देवी मंडल के गवालाकोट में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में शिरकत की।जहां उन्होंने इस दौरान सभी से भगवान श्री राम के जीवन व उनके आदर्शों से सीख लेते हुए एक बेहतर इंसान बनकर समाज के हित मे कार्य करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

कहा कि हमें यूँ ही अपनी संस्कृति को बचाये रखने और उसकी समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए, आप सभी लोग यूँ ही भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करें। कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उन्होंने जो मर्यादाएं स्थापित की है, उसे अपने जीवन में आधारित कर हमें अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए ताकि वह महान जीवन में एक बार फिर स्थापित हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधी श्री भुवन जोशी जी,मजखाली मंडल अध्यक्ष श्री भूपाल परिहार जी,स्याही देवी मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चिलवाल जी,जिला मंत्री श्री कन्नू शाह जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री गणेश जलाल जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री धन सिंह रावत जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बिशन कनवाल जी,मेला कमेटी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह अधिकारी जी,सदस्य श्री हिम्मत सिंह अधिकारी जी,श्री कैलाश अधिकारी जी,श्री दिवान सिंह अधिकारी जी,श्रीमती शिवानी अधिकारी जी सहित रामलीला कमेटी के सदस्य और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top