उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने आपदा से बाधित दूरस्थ गांवों की सड़कों कों शीघ्र सुचारु करने के दिए निर्देश

  • जिलाधिकारी ने आपदा से बाधित दूरस्थ गांवों की सड़कों कों शीघ्र सुचारु करने के दिए निर्देश

गोपेश्वर। जनपद चमोली में आपदा के चलते लम्बे समय से बाधित सड़क संपर्क मार्गों को सुचारु करने एवं सड़क मार्ग से कटे गांवों में खाद्यान्न समस्या को दूर करने हेतु जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिलाधिकारी कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने विकासखंड थराली, पोखरी, कर्णप्रयाग,और गैरसैण के गावों की बाधित सड़कों के बारे में अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाधित सड़क मार्गों को शीघ्र सुचारु करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट्स का एक साल पूरा, मसूरी में 'बुलाख' रिसॉर्ट लॉन्च

उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई एवं पीडब्ल्यूडी विभाग आपसी समन्वय से जेसीबी, पोकलैंड और डंपर जैसी मशीनरी का उपयोग कर मार्ग सुचारु का कार्य तेजी से करें। इसके साथ ही ब्रिड़कुल और एनपीसीसी के अधिकारियों को भी सड़कों को सुचारु रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के सुशील सिंह कैन्तुरा को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मार्ग सुचारु करने की डेली प्रगति रिपोर्ट आपदा परिचालन केंद्र को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही तहसील प्रशासन को गांवों में राशन किट और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर पहुँचाने और साथ ही राहत कार्यों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि प्रतिदिन आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी आपदा परिचालन केंद्र को भेजी जाए, ताकि राहत कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सके। बैठक के दौरान तहसीलदार पोखरी द्वारा राहत कार्यों की सही जानकारी न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की टीम ने किए अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई भवन सील

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी डॉ विवेक प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी सहित वीसी से एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण,अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी राजेश चंद्रा,पीएमजीएसवाई और पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता जुड़े रहें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top