उत्तराखंड

फायर टेंडर की कमी से संभल नहीं पा रहा अग्निशमन बेड़ा, पुलिस के वाटर कैनन को भी लगाया तैनात

फायर टेंडर की कमी से संभल नहीं पा रहा अग्निशमन बेड़ा, पुलिस के वाटर कैनन को भी लगाया तैनात

दिवाली पर आग लगने की घटनाओं को रोकना बन गया बड़ी चुनौती

देहरादून। दिवाली की रात जिले में आग लगने की घटनाओं में एकाएक वृद्धि हो जाती है। सामान्य दिनों में रोजाना 2 से 4 घटनाओं पर नियंत्रण रखना अग्निशमन विभाग के लिए आसान होता है, लेकिन पिछली दिवाली की रात विभाग को 39 कॉल्स मिली थीं। इस बार भी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन फायर टेंडरों की कमी बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

इस कमी को पूरा करने के लिए पुलिस के दो वाटर कैनन भी बेड़े में शामिल किए गए हैं। ये वाटर कैनन आमतौर पर प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, लेकिन दिवाली के दौरान आग बुझाने के लिए इन्हें फायर स्टेशन में रखा गया है। इन वाटर कैननों में पांच हजार लीटर पानी की क्षमता है और हौज रील लगी होने के कारण बड़े इलाकों में आग पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

आग की घटनाएं रात 8 बजे से सुबह तक बढ़ती हैं। ज्यादातर मामले आतिशबाजी और चाइनीज लाइट्स की वजह से होते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग ने जागरूकता अभियान की भी योजना बनाई है। बाजारों और शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जनता को आग से बचाव के लिए शिक्षित किया जाएगा।

पटाखे की बिक्री पर कड़ी नजर

इस बार पटाखों की बिक्री और वहां आग से निपटने के इंतजामों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में तय होगा कि किन जगहों पर पटाखों की बिक्री होगी और उसके अनुसार दमकल गाड़ियों को अलर्ट पर रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

फायर टेंडर और हाइड्रेंट व्यवस्था

दून शहर में दिवाली के समय आठ प्रमुख स्थानों पर फायर टेंडर तैनात रहेंगे। इनमें धर्मपुर, पटेलनगर, सहस्रधारा क्रॉसिंग, दिलराम चौक, घंटाघर, कोतवाली और प्रेमनगर शामिल हैं।

शहर में अंग्रेजों के जमाने की हाइड्रेंट व्यवस्था अभी भी काम आ रही है। पिछले साल तक जिले में 67 हाइड्रेंट थे, जो बढ़ाकर 81 कर दिए गए हैं। सभी हाइड्रेंट ओवरहेड टैंकों से जुड़े हैं। विभाग जल्द ही जल संस्थान को पत्र लिखकर पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराएगा।

स्थायी फायर टेंडर और बैकअप

देहरादून में वर्तमान में सिर्फ सात स्थायी टेंडर हैं। इनमें तीन मध्यम श्रेणी, एक फोम टेंडर, एक मल्टीपर्पज और दो मिनी हाईप्रेशर टेंडर शामिल हैं। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल बैक पैक टेंडर संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

केंद्रीय संस्थानों और पड़ोसी जिलों से भी मदद

विभाग को ओएनजीसी, सर्वे ऑफ इंडिया, ऑर्डिनेंस फैक्टरी, गेल और अन्य केंद्रीय संस्थानों की फायर सर्विस से भी मदद मिलती है। बड़े अग्निकांड की स्थिति में उत्तर प्रदेश बॉर्डर से सटे इलाकों से भी फायर टेंडर बुलाए जाते हैं।

हाल ही में दो नए फायर टेंडर मिले हैं, जिनमें एक सात हजार लीटर क्षमता वाला और एक बहुउद्देशीय टेंडर है। आगामी मार्च-एप्रिल तक और टेंडर और उपकरण की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
– अभिनव त्यागी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, देहरादून

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top