उत्तराखंड

Big Breaking : शेर के पिंजरे में शख्स ने डाला हाथ, फिर जो हुआ उसे देखकर लोगों की अटकी सांसे। देखें वीडियो

  • शेर के हमले ने लोगों को कर डाला हैरान
  • पिंजरे के बाहर खड़ा होकर शख्स कर रहा था मस्ती
  • वीडियो देखने के बाद दंग रह जाएंगे आप

 

न्यूज डेस्क इन्फो उत्तराखंड

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद शेर (Lion Video) के साथ मस्ती करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं इस शख्स ने बिना आगे-पीछे का सोचे सीधे पिंजरे में हाथ डाल दिया, फिर जो आगे हुआ उसे देखकर किसी की भी सांसे थम जाएंगी। इस वीडियो को देखने के बाद आपके शरीर के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उस आदमी ने शेर को छूने की कोशिश की, लेकिन कोशिश नाकाम रही। और भूखा शेर ने सीधे उसके हाथ पर झपट्टा मार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

शेर के हमला करने की घटना सेनेगल के पार्क हेन जू की बताई जा रही है। जहां शेर की दहाड़ की आवाज से जंगल के भयंकर जानवर भी कांपते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी शेर ने इंसान पर हमला किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक वीडियो में आप पिंजरे में बंद एक शेर को अपने जबड़े में एक आदमी का हाथ पकड़े हुए देख सकते हैं। शेर के हाथ पकड़ने के बाद वह आदमी जोर-जोर से चिल्ला रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

देखें वीडियो-

पिंजरे के बाहर खड़ा होकर शख्स कर रहा था मस्ती इसी बीच, वह इस पर अपना हाथ निकालने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन असफल रहता है। वहीं आस-पास मौजूद कुछ लोगों ने पत्थर फेंककर शेर का ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन शेर नहीं हिला। लेकिन यह वीडियो चंद सेकेंड का ही है, लेकिन इसे देखने के बाद आपके दिल की धड़कन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि शेर उस शख्स का हाथ छोड़ने के मूड में नहीं था। हालांकि, कुछ सेकंड बाद शेर ने उस व्यक्ति का हाथ छोड़ दिया। लेकिन एक बात तो पक्की है कि इस वीडियो को देखने के बाद शायद ही कोई ऐसी गलती करने के बारे में सोचेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top