उत्तराखंड

उत्तराखंड के स्विमिंग पूल का जलवा, धिनिधी बोलीं—यहां मुकाबला करके आया ओलंपिक जैसा अहसास!

नेशनल रिकार्ड तोडने वाली धिनिधी को भाया स्विमिंग पूल

कहा उत्तराखंड में मिली ओल्मपिक की बराबरी की सुविधाएं

देहरादून। स्विमिंग में पहले ही दिन तीन गोल्ड मेडल जीतकर तहलका मचाने वाली कर्नाटक की धिनिधी ने राष्ट्रीय खेल सुविधाओं को अंतराष्ट्रीय स्तर का बताया है। उन्होंने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड तोडने के बाद कहा कि यहां मुकाबला करके ओल्मपिक जैसा फील आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

तैराकी स्पर्धा में धिनिधी देश की नई सनसनी बनकर उभरी हैं। उन्होंने बुधवार को हुए विमेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 2 मिनट 3.24 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा विमेंस 100 मीटर बटरफ्लाई में भी कर्नाटक की धिनिधी ने 1 मिनट 3.62 सेकंड का समय लेकर गोल्ड जीता। साथ ही 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल बटरफ्लाई प्रतियोगिता में भी धिनिधी की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। तीन गोल्ड जीतने वाली खिलाडी ने कहा कि उन्हें इतने बेहतर इंतजाम मिलने की उम्मीद नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के चलते उन्हे डर था कि कहीं कम तापमान वाले स्वीमिंग पूल में उनका प्रदर्शन खराब न हो जाए, लेकिन यहां जिस तरह कंट्रोल्ड टेम्परेचर वाटर में मुकाबला करने का मौका मिला उससे उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने में आसानी हुई।

इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तीन गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि स्विमिंग पूल में अत्याधुनिक तकनीक वाले उपकरण लगाए गये हैं । यहां पानी का तापमान तैराकों को उतना ही मिलेगा जितना ओल्मपिक जैसी प्रतियोगिताओं में होता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खुद खिलाड़ी से खेल सुविधाओं के बारे में ऐसी बात सुनना सुखद है, इससे लगता है कि हमारी कोशिश सफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top