उत्तराखंड

हादसा (accident) : यहां बस और ट्रक की हुई जोरदार भिड़ंत, चालक सहित दो अन्य लोग घायल

Advertisements

रिपोर्ट, भगवान सिंह, श्रीनगर 

श्रीनगर गढ़वाल के कोतवाली क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां NH- 58 पर श्रीनगर डैम साइट के पास बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, वहीं इस जोरदार भिड़ंत में बस के चालक सहित दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक NH- 58 पर श्रीनगर डैम साइट के पास एक बस संख्या यूके 15PA- 4041 जो कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की और जा रही, और रुद्रप्रयाग की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UA 07R- 8148 की आपस में भिड़ंत हो गई।‌ जिसमें बस के चालक सहित दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी श्रीकोट लक्ष्मण सिंह कुंवर तत्काल फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। और घायलों को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

वहीं पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। साथ ही घायलों के नाम, पता प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्ट्या बस के द्वारा छोटे वाहन को ओवरटेक करना प्रकाश में आया है।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

घायलों का विवरण :-

घायलों की पहचान बासु पुत्र सुरेश निवासी हनुमान मंदिर मुजफ्फरनगर यूपी, जबकि अनिल सन ऑफ धर्मपाल निवासी उपरोक्त, तथा जसवंत सिंह जसवंत सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी अंगानी पौड़ी गढ़वाल बस ड्राइवर श्रीनगर पुलिसकर्मी घायलों को श्रीनगर अस्पताल पहुंचाया।

इस मौके पर एसएसआई संतोष, Si लक्ष्मण सिंह कुंवर, एसआई वेद प्रकाश, कॉन्स्टेबल गंगा सिंह और कांस्टेबल शेखर थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top