उत्तराखंड

ब्रेकिंग : प्रदेश की बहन-बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी कोई रियायत : रेखा आर्या

महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा- हम प्रदेश की हर बहन के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित, बहन-बेटियों के ख़िलाफ़ अपराध करने वाले बिलकुल भी बख्शे नहीं जाएंगे

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

बुधवार को विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने, विधानसभा भवन में महिला सशक्तिकरण और महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आंगनबाड़ी-क्रैच, वात्सल्य योजना व एकल महिलाओं के लिए प्रस्तावित योजना सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और इनके कुशल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में सेलाकुई और हरिद्वार में आंगनबाड़ी को मॉडल क्रैच के तौर पर विकसित किया जाएगा जहां बच्चों के पूर्ण विकास पर बल दिया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, नंदा-गौरा योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विमर्श किया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ये प्रदेश की हर महिला के लिए हर्ष का विषय है कि महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं… चाहे वह राज्य सरकार की हैं या केंद्र सरकार की… उनके लिए तय कोष निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है और योजनाओं को पूरी सजगता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध पर कड़ा बयान देते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बहन-बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों पर उत्तराखण्ड सरकार ज़ीरो टॉलरेंस अपना रही है और ऐसे किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

मंत्री रेखा आर्या बोलीं कि हमारा संकल्प प्रदेश की प्रत्येक महिला को सशक्त व राज्य की प्रगति का मुख्य स्तंभ बनाने का है और इसके लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। मैं उत्तराखण्ड की सभी बहनों और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

इस बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, निदेशक प्रशांत आर्या व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top