उत्तराखंड

गुड न्यूज : द्वारीखाल के ग्राम तोली में राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित्त की धनराशि से निर्मित टिन शेड का महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने किया उद्घाटन

  • विकास खण्ड द्वारीखाल के ग्राम तोली में राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित्त की धनराशि से निर्मित टिन सेड का महेन्द्र राणा ने किया उद्घाटन

विकास खण्ड द्वारीखाल के ग्राम पंचायत तोली में राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित्त की 3.50 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित टिन शेड़ का उद्घाटन प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया। ग्राम तोली पहुॅचने पर ग्रामवासियों एंव जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख का ढोल दमाऊ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया।

पंचायत भवन तोली में मुख्य अतिथि महेन्द्र राणा ने टिन शेड का उद्घाटन किया।पंचायत भवन में प्रधान सीमा बिष्ट की अध्यक्षता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन नेगी विशिष्ट अतिथि की उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : यहां दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में दो की मौत, चार घायल 

अपने सम्बोधन में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन नेगी ने प्रमुख महेन्द्र राणा को विकास पुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्ही की छत्र छाया में इस टिन सेड का निर्माण कार्य सम्पन्न हो पाया है। मैं प्रमुख जी का अपने क्षेत्र में इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हॅू। आगे भी आपसे कई अपेक्षाए है।

प्रधान सीमा बिष्ट ने अपने ग्राम पंचायत में प्रमुख के आगमन पर खुशी जाहिर की तथा अपने सम्बोधन में उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया कि आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने महिलाओं को सम्मान नही दिया है लेकिन आपने महिलाओं के प्रति जो सम्मान और प्यार दिया है उसके लिए ग्राम पंचायत तोली आपका आभारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग : बैठक में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जताई नाराजगी

अपने सम्बोधन में महेन्द्र राणा ने कहा कि मुझे आप लोगो के बीच में आने पर बहुत खुशी हुई है मैं यही चाहता हूॅ कि यहॉ पर विकास हो और इसका उदाहरण यह टिन सेड आपके सामने है इस टिन सेड़ निर्माण कार्य में राजमोहन सिंह नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान सीमा देवी को भी धन्यवाद अर्पित करता हॅू कि उन्होने इतने कम समय में इतना सुन्दर सेड गांव वालो के लिए तैयार किया है। मैं आप लोगो के सुख दुख में हमेशा खड़ा हॅू।

आप इसी प्रकार आगे भी मेरा सहयोग एवं मार्गदर्शन करते रहोगे। ग्रामवासियों ने टिन सेड निर्माण के लिए प्रमुख महेन्द्र राणा का धन्यवाद किया। ग्राम पंचायत दिउसा,कलोड़ी एवं तोली की महिलाओं द्वारा प्रमुख का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर :- भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने अपनी मांगों को लेकर कस्बे में निकाला जुलूस

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्षा तोली कुमारी सोनिका, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह, कीरत सिंह,प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रधान रिंगवाड़ गांव मुन्नी देवी, दिउसा यशपाल सिंह,भलगांव प्रभाकर डोबरियाल,लंगूरी कमलेश्वरी देवी,पाली चन्द्र प्रकाश नैथानी,सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र सिह, राजेश बिष्ट, सुभाष नेगी द्वारीखाल,राजेन्द्र सिंह बिष्ट तोली, धीरज सिंह तोली,छत्रपाल सिंह कीर्तिखाल, कोमल सिंह धारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट पूर्व ए0डी0ओ0 पंचायत ने किया।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top