देहरादून/इंफो उत्तराखंड
देहरादून से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां देहरादून-मसूरी रोड पर वन सुमन के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित वन सुमन के पास एक बाइक खाई में जा गिरी, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई से दोनों युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया, जिसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह ने बताया कि घायलों का नाम सवार रॉबिन सिंह और कृष निवासी रुड़की हरिद्वार है। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है। वहीं अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार का लग रहा है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें