उत्तराखंड

ब्रेकिंग : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में तैनात 8 संविदा कर्मचारियों को किया निलंबित (Suspended), जबकि 7 कर्मचारियों को सीएमओ ऑफिस अटैच

श्रीनगर/इंफो उत्तराखंड 

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में वर्षवार नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर कर रहे बहिष्कार 15 संविदा/एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) नर्सिंग कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई है, जिसमें से 8 संविदा कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है।

जबकि एनएचएम के माध्यम से कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे सात कर्मचारियों को सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ऑफिस अटैच किया गया है।

मेडिकल कॉलेज में तैनात संविदा एवं एनएचएम नर्सिंग कर्मचारी, संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्स महासंघ के आह्वान पर 27 जुलाई से कार्य बहिष्कार कर रहा था। वहीं आंदोलन के संबंध में उन्होंने 25 जुलाई को कॉलेज प्रशासन को इस संबंध में पत्र भी दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कार्य बहिष्कार/धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। आपदा, महामारी और तृतीय संदर्भण इकाई का हवाला देते हुए संबंधित कर्मचारियों से ऐसा कदम न उठाने की अपील भी की गई थी, कि जिससे जांच, इलाज व स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

वहीं आदेश न मानने पर संबंधितों के खिलाफ आपदा अधिनियम और वैश्विक महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन वहीं आदेश न मानने वाले 15 नर्सिंग कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि शासन में वर्तमान में हड़ताल और प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी। जिसके बावजूद भी कर्मचारियों ने आदेश को नहीं माना और हड़ताल पर चले गए।

जिसके बाद 8 संविदा नर्सिंग कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सीएमओ के माध्यम से कॉलेज में नियुक्त साथ एनएचएम कर्मचारियों को वापस भेज दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top