उत्तराखंड

हरेला पर्व : नगर पंचायत कीर्तिनगर में विभिन्न प्रजातियों के पौधा का रोपण कर मनाया गया हरेला पर्व : जाखी 

कीर्तिनगर/इंफो उत्तराखंड 

नगर पंचायत ने विभागीय अधिकारी /कर्मचारियों व नगर वासियों के सहयोग से न्यूनीसैण कीर्तिनगर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर हरेला पर्व मनाया है।

सोमवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष कैलाशी जाखी की अध्यक्षता में हरेला पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरेला पर्व पर अधिकारी/कर्मचारियों ने न्यूनीसैण में विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधरोपण किया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने कहा है कि हरेला घर में सुख, समृद्धि व शान्ति के लिए बोया और काटा जाता है। हरेला अच्छी फसल का सूचक है, हरेला इस कामना के साथ बोया जाता है कि इस साल फसलो को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो। कहां कि यह भी मान्यता है कि जिसका हरेला जितना बडा होगा उसे कृषि मे उतना ही अधिक फायदा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सोनिया पंत, अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण, कोतवाल कमल भण्डारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रविंद्र पंवार, जिला मंत्री नरेंद्र कुवर, विजयराम गोदियाल, किरन सिलवाल, प्रियंका भट्ट, रणजीत सिंह जाखी, विकास दुमागा, जगदंबा कुमाई, सुभाष फोन्दणी, मुकेश लखेडा, व दिनेश आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top