उत्तराखंड

देवप्रयाग : रूमधार-उनाना मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 203.74 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

रूमधार से उनाना मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 203.74 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रूमधार से उनाना मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए राज्य योजना के तहत 203.74 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य 3.070 किलोमीटर लंबी सड़क पर किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 210 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

इस कार्य के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10.10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। राज्यपाल द्वारा इस कार्य को निम्न शर्तों के तहत स्वीकृति दी गई है, जिसमें निर्माण प्रक्रिया के दौरान नियमों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

ठेकेदार के साथ अनुबंध में माइलस्टोन और समय-सारणी स्पष्ट रूप से उल्लिखित की जाएगी। यदि कार्य समय पर पूरा नहीं होता, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, स्वीकृत धनराशि का व्यय स्वीकृत नार्म के अनुरूप ही किया जाएगा, और निर्धारित समय तक कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिशासी अभियंता की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top