राजनीति

ब्रेकिंग : आप नेता अमेन्द्र बिष्ट (Amendra bhist) ने थामा कांग्रेस का दामन, कांग्रेस का फिर बड़ा दबदबा

आप नेता अमेन्द्र बिष्ट ने थामा कांग्रेस का दामन

देहरादून। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे अमेंद्र बिष्ट ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और टिहरी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जोत सिंह गुणसोला ने कांग्रेस मुख्यालय में बिष्ट को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

अमेंद्र बिष्ट धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के नैनबाग क्षेत्र से लगातार दो बार जिला पंचायत के सदस्य हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में वे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि अमेन्द्र बिष्ट युवा नेता हैं और पार्टी को उनकी ऊर्जा व वैचारिक सोच का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

टिहरी संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि अमेन्द्र बिष्ट की घर वापसी पार्टी के लिए सुखद है। उनके आने से धनोल्टी विधानसभा में पार्टी को सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आह्वान: मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ संत समाज : शिवराज सिंह चौहान

बिष्ट के साथ कई पंचायत प्रतिनिधियों और आप कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top