हिल न्यूज़

विकासखण्ड कल्जीखाल का तृवार्षिक चुनाव में Madan Singh Rawat अध्यक्ष एवं Mahendra Singh Rana बने उपाध्यक्ष

आदिशक्ति माॅ भुवनेश्वरी मन्दिर विकास मिशन सांगुडा विकासखण्ड कल्जीखाल का तृवार्षिक चुनाव में Madan Singh Rawat अध्यक्ष एवं Mahendra Rana बने उपाध्यक्ष

कल्जीखाल/पौड़ी/ इंफो उत्तराखंड 

आज आदिशक्ति माॅ भुवनेश्वरी मन्दिर विकास मिशन सांगुडा, बिलखेत विकासखण्ड कल्जीखाल पौड़ी गढ़वाल का तृवार्षिक चुनाव डाॅ पुष्कर मोहन नैथानी चुनाव पर्यवेक्षक की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

नई कार्यकारणी का गठन 2023-26 के लिए किया गया। जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर मदन सिंह रावत,उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह राणा ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल, सचिव पद पर सोम दत्त नैथानी, उपसचिव पद पर राजेन्द्र सिंह रावत,कोषाध्यक्ष पर अलोक नैथानी, उप कोषाध्यक्ष आशीष नैथानी, लेखा परीक्षक अनंत नैथानी, सदस्य पद पर हेमन्द कुमार नैथानी एवं वीभा रावत को र्निवाचित किया गया। सभी पदों पर र्निवाचन निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

डाॅ. पुष्कर मोहन नैथानी चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को मनोनीत पत्र देकर नई कार्यकारणी कोे धन्यवाद एवं शुभकामनाए दी। निर्वाचन सम्पन्न कराने में डाॅ नेत्र बल्लभ नैथानी पूर्व अध्यक्ष एवं भारत भूषण नैथानी का सहयोग रहा, यह समिति तीन वर्ष के लिए कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में सभी का धन्यवाद किया और कहा कि हम सब मिलजुल कर माॅ भुवनेश्वरी मन्दिर के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगें, ये हमारी माॅ भुवनेश्वरी मन्दिर हम सबकी आस्था से जुडा हुआ है ओर सभी को माॅ के चरणो में समय देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

माॅ भुवनेश्वरी आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। इस अवसर पर निवर्तमान समिति के कई पूर्व पदााधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ नैत्र बल्लभ नैथानी द्वारा किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top