भगवान सिंह/पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में प्रारंभ की गई हिमालय दर्शन हेली सेवा के लिए पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं कण्वाश्रम का विकास और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर भी बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें :दर्दनाक हादसा : बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें