उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी चेतावनी, जल्द लेने जा रहे हैं बड़ा निर्णय।‌

उत्तराखंड परिवहन निगम संकट में: बसों की कमी और कर्मचारियों की समस्याओं से बिगड़े हालात

22 अक्टूबर की मध्यरात्रि से 48 घंटे का कार्यबहिष्कार, 05 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम (यूटीसी) गंभीर संकट से जूझ रहा है। निगम में कर्मचारियों की कमी, बसों की खराब स्थिति और सरकार की उदासीनता से स्थिति और गंभीर हो गई है। इस विषय पर सोमवार को देहरादून में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें निगम की वर्तमान चुनौतियों और आगामी आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग पदों पर भर्ती की मांग को लेकर विधायक टम्टा से मिला महासंघ, सौंपा ज्ञापन

निगम के आंकड़े बताते हैं कि 2024 तक निगम में 7100 की बजाय केवल 5000 कर्मचारी बचे हैं, जिनमें से 3000 संविदा पर कार्यरत हैं। वहीं, निगम की 950 बसों में से केवल 300 ही संचालन योग्य रह गई हैं। शेष 500 बसों की जल्द नीलामी की योजना है, जिससे निगम के बेड़े में भारी कमी हो जाएगी। निजी ऑपरेटरों को 14 मार्ग देने से निगम की आय में गिरावट आई है, और जनकल्याण योजनाओं के अभाव में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े

उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारियों की समस्याओं और अन्य मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए 22 अक्टूबर की मध्यरात्रि से 48 घंटे का कार्यबहिष्कार करने और 05 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस अवसर पर परिवहन निगम के प्रमुख कर्मचारियों, अशोक चौधरी (महामंत्री), रविनंदन, रामकिशन राम, केपी सिंह और बलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top