उत्तराखंड

बड़ी खबर : देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश गिरफ्तार 

Advertisements

प्रेमनगर टी स्टेट में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल

देहरादून। प्रेमनगर टी स्टेट में सोमवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस की घेराबंदी के चलते बदमाश फरार नहीं हो सका। एसएसपी और एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुठभेड़ का जायजा लिया। जिले भर में सभी आउटपोस्ट्स पर सघन चेकिंग जारी है और जनपद की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

 

 

पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान अनुभव त्रिपाठी (23) पुत्र सुदेश त्रिपाठी, निवासी सनेमा रोड, हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है और इससे पहले भी लखनऊ में वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए प्रेमनगर प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे उच्च उपचार के लिए दून चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर की जनता मांग रही 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का हिसाब : डॉ. अजय पाल
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top